Menu
blogid : 2732 postid : 169

करोड़पति बनें : चुनें सही निवेश

Solutions for Life (जीवन संजीवनी)
Solutions for Life (जीवन संजीवनी)
  • 30 Posts
  • 648 Comments

प्रिय पाठकों….. इस पोस्ट का शीर्षक एक सन्देश शीर्षक प्रतीत होता है….. जिसे पढ़कर आपको अच्छा तो लग सकता है….. लेकिन यह हमारे लिए है ऐसा यकीन नहीं होता…. लेकिन सावधान अगर आप ऐसा सोच रहें हैं तो आप गलत हैं….. यह एक ऐसी योजना है जिससे अनेक ऐसे लोग करोडपति बने हैं जिनके पास न तो पैत्रिक संपत्ति थी न ही उनकी आय लाखों में थी….. अगर उनके पास था तो वो था धैर्य और दूर दृष्टि….. अगर आप भी धैर्य और दूर दृष्टि एवं विश्वास से भरे हैं….. और करोडपति बनने के लिए कृत संकल्प हैं तो यह पोस्ट आप जैसे भविष्य के करोड़पतियों के लिए समर्पित है….. दोस्तों धन कमाना बुरी बात नहीं है…. उसका उपयोग किस ढंग से किया जाता है वह सही या गलत हो सकता है…. धन तो साधन है…. साध्य नहीं…. यह हमेशा याद रहना चाहिए….


सबसे पहले आज के बाद अपने बड़े खर्चों को करने से पूर्व आप स्वयं से कुछ प्रश्न जरुर पूछें:

१. क्या मैं कम खर्च करके भी खुश रह सकता हूँ.

२. क्या जो उत्पाद मैं खरीदने जा रहा हूँ वह गुणवत्ता में समझौता किये बिना कम दाम में मिल सकता है.

३. क्या मुझे नवीनतम टेक्नोलोजी वाला उत्पाद लेना चाहिए या पूंजी.

४. क्या मुझे एक महंगी कार लेनी चाहिए या ५ वर्ष तक निवेश जो मुझे धनी बना दे.


पाठकों करोडपति बनना कोई रहस्य नहीं है ये हमारे दैनिक निर्णय हैं जो हमें करोडपति बनाते हैं….. अक्सर हम्मे से ज़्यादातर लोग आपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश करते हैं जैसे बच्चों की पढाई, एक कार, एक घर इत्यादि….. लेकिन आज से आप निवेश करें करोडपति बनने के लिए…. यह आपकी सोच और भविष्य दोनों को बदल देगा….. जब आप एक लक्ष्य के प्रति समर्पित होंगे तो आप को इसमें आनंद भी आएगा और रोमांच भी होगा….


आज से आप निम्न कुछ बातों को अपनी आदत में शुमार कार लें:

१. आप एक लिखित वित्तीय योजना अवश्य बनायें….. जिसमे आपके वित्तीय लक्ष्य, बचत, कुल पूँजी, निवेश योजना एवं मासिक बज़ट आदि हों.

२. कम से कम आमदनी का १० % अवश्य निवेश करें और इसे उस हद तक बढ़ाएं जहाँ तक एक चुभन महसूस होती हो.

३. स्वयं को वित्तीय शिक्षा से अपडेट रखें.

४. स्वयम के स्तर से निम्न पर यापन करें.

५. जंहाँ तक हो सके क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कम से कम करें…. और भुगतान समय पर करें.

६. म्युचुअल फंडों में एस आई पी के द्वारा नियमित निवेश करें.

७. हो सके तो आपना व्यवसाय शुरू करें.


करोडपति बनने का सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है : कम्पाउंडिंग के महत्व को जानना

मान लीजिये आप रु.२५०००/- प्रति माह कमाते हैं…. तो क्या आप बचत के द्वारा करोडपति बन सकते हैं?

यह प्रश्न अधिकतर लोगों को बेवकूफी भरा और हास्यास्पद लग सकता है…. और लगता भी है. लेकिन निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले कुछ तथ्यों पर नज़र डाल लेना बेहतर होगा….

साधारण रूप से यदि आप एक दीर्घावधि के लिए नियमित निवेशक बन पाते हैं… तो आप एक बड़ी पूंजी उत्त्पन्न करने में सफल होते हैं.

यदि आप रु. २५००/- प्रति माह एक ऐसी योजना में निवेशित करते हैं जो आपको १५% का रिटर्न दे तो ३० वर्षों में आपकी पूंजी रु. १.५ करोड़ होगी …. जी हाँ यह कोई टाइपिंग मिस्टेक नहीं है… यह रकम है रु. १.५ करोड़…. और यही रकम अगर ३५ वर्षो के लिए निवेशित की जाये तो कुल पूंजी होगी रु. ३ करोड़ से अधिक…..


यदि रु. १०००/- प्रति माह का निवेश किया जाता है तो २५, ३० तथा ३५ वर्षो में कम्पाउंडिंग रिटर्न से यह आपको कितनी पूंजी प्रदान करेगा यह निम्न तालिका से समझा जा सकता है:

Rate of Return    25 Years              30 Years                     35 Years

8%         947453                1468150                     2233226

9%        1107888                1782903                     2821497

10%        1298181               2171321                     3577522

11%       1523985                2650958                     4549973

12%       1792007                3243511                     5801557

13%       2110201               3975781                      7412992

14%        2487993               4880844                      9488075

15%       2936544                5999483                      12160148

16%       3469059                7381939                      15600324

17%       4101152                 9090045                     20027934

18%        4851265               11199824                     25723787

अगर आप आज से ५०० रु. प्रति माह की दर से बचत आरम्भ करते हैं और हर वर्ष इस बचत में ५०० रु. की वृद्धि करते जाते हैं… तो २५ वर्षों में आपकी पूंजी रु. १.५९ करोड़, ३० वर्षों में रु. ३.३६ करोड़ तथा ३५ वर्षों में रु. ६.९३ करोड़ होगी…. ये तथ्य भ्रामक नहीं हैं अपितु सत्य हैं. १५ % के वार्षिक रिटर्न पर यह पूंजी आप उत्पन्न कर सकते हैं.


म्युचुअल फंड एवं यूलिप योजनायें १५% वार्षिक से अधिक रिटर्न देने में सफल रही हैं…. अपितु इन योजनाओं ने २५% से अधिक का रिटर्न दिया है….. इक्विटी मार्केट ही आपको बेहतर रिटर्न दे सकता है.


इस सम्बन्ध में यदि आपकी कोई समस्या हो या किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो तो बेझिझक मुझसे संपर्क करें:


हिमांशु भट्ट 09719262225 , ईमेल himanshudsp@rediffmail.com

यह पोस्ट आपको कैसा लगा अपनी राय अवश्य व्यक्त करियेगा…. आगामी पोस्ट में कुछ मुचुअल फंडों एवं यूलिप के रिटर्न्स के बारे में चर्चा करेंगे.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to Aakash TiwaariCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh