Menu
blogid : 2732 postid : 28

पाहन पूजे हरि मिले

Solutions for Life (जीवन संजीवनी)
Solutions for Life (जीवन संजीवनी)
  • 30 Posts
  • 648 Comments

….अब अयोध्या पर अदालत का फैसला आने के बाद….

….सभी चैन की सांस ले रहे हैं….

….लेकिन मुद्दा तो यह है कि….

….आदमी ऐसे किस ईश्वर की पूजा करता है….

….जिसकी जमीन के विवाद के कारण….

….उसे अदालत का दरवाज़ा खटखटाना पड़ता है….

….इन्सान अपने व्यक्तिगत विवादों के लिए अदालत जाये ये तो समझ आता है….

….पर भगवानो के बीच विवाद खड़ा कर उसे अदालत में घसीटा जाये….

….यह समझ के परे है….

….जब सारी सृष्टि ही उस परम पिता की है….

….तो मालिकाना हक़ अदालत कैसे तय कर सकेगी….

….यह समझ से परे है….

….जो लोग ईश्वर के नाम पर ये सब काम कर रहे हैं….

….निश्चित ही वे न तो ईश्वर के सत्य से परिचित हैं….

….न ही वे उसके होने पर विश्वास करते हैं….

….ये सब धर्म के तथाकथित ठेकेदार….

….इन्सान को इन्सान से अलग कर रहे हैं….

….और ईश्वर के प्रेम के सन्देश का निरादर कर रहे हैं….

….कोई भी व्यक्ति ईश्वर का न्यायाधीश नहीं हो सकता….

….और सारी जमीनों का मालिक एक वो ही ईश्वर है….

….हम उसका हक़ तय नहीं कर सकते….

….वो ही हमारा हक़ तय करता है….

….हाँ यह फैसला हिन्दू और मुस्लिमो का हक़ जरूर तय करता होगा….

….क्यूंकि सम्प्रदाय ईश्वर का नाम तो लेते हैं लेकिन ईश्वर को….

….उसके प्रेम को नहीं जानते….

….अगर जानते….

….तो अदालत नहीं जाते….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to danielCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh